रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश में डीजीपी अशोक जुनेजा ने ऐसे सिपाहियों को भी शामिल किया है जो जन्नत जा चुके हैं। ऐसे में सिपाही को अपने कप्तान के आदेश के पालन के लिए धरती पर वापस आना होगा। ड्यूटी बजानी होगी।
..जी हां यह बात सच है। मंगलवार को पुलिस विभाग के प्रदेशभर के थानों के लिए तबादला सूची जारी की गई है। इसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का नाम शामिल है। इतनी संख्या में तैयार तबादला सूची में ऐसी गड़बड़ी सामने आई है जो विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।
इस सूची में ऐसे पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल किया गया है जो जन्नत जा चुके हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा के आदेश से जारी सूची के मुताबिक 318 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। जिसमें 253 निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक, 15 सहायक उपनिरीक्षक, 7 प्रधान आरक्षक और 31 आरक्षक का नाम शामिल है।

ये है पुलिस विभाग से जारी तबादला सूची में मृत प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ का नाम।