राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा लगातार जीत की ओर बढ़ रही हैं। अब तक 11 वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और कांग्रेस प्रत्याशी 11 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 11 वें राउंड के बाद 11900 से ज्यादा वोटों की बढ़त मिल चुकी है। इसके साथ की कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस यहां बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है।
इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी 10 वां राउंड पूरा होते होते बढ़त क्रम का घटा है लेकिन बढ़त जारी रही। 8 वें राउंड में यशोदा वर्मा BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल से 10033 वोटों से बढ़त बना ली थी। 7 वें राउंड में कांग्रेस की 9 हजार से ज्यादा की थी। 6वें राउंड के खत्म होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 8886 वोटों से आगे थी। इससे पहले पांचवे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 6603 से ज्यादा वोटों की लीड पर थी।
चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद यशोदा वर्मा करीब 5 हजार वोटों से आगे थीं। तीसरे राउंड में 3704, दूसरे राउंड में 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। खैरागढ़ के लोगों ने यहां नोटा का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा का जोर चला है। 8 राउंड की गिनती के बाद नोटा में लगभग एक हजार से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं।
कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल
इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में जश्न का महौल शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देना शुरु कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को मिठाई खिलाई जा रही है। खैरागढ़ की जनता ने कांग्रेस व सीएम बघेल के वादों पर भरोसा किया है। खैरागढ़ में हुई बंपर वोटिंग के बाद अनुमान लगाया जा रहा कि इस बाद कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान हुआ है। खासकर सीएम बघेल की नया जिला बनाने की घोषणा ने अपना जादू चला दिया है।