इंदौर, तीरंदाज। आज चंद्रमा मीन राशि में भ्रमण कर रहा है। आज राहु काल दोपहर 2:00 बजे से 3:36 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 28 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आप किसी घनिष्ठ मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ एवं व्यापारिक संबंध अच्छे होने के योग हैं। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 2
वृषभ – सही दिशा में किया गया प्रयास आपको सफलता दिलाएगा। आपके सगे संबंधियों से संबंध अच्छे होंगे। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच में रहने का मौका मिलेगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- पर्पल एवं शुभ अंक- 1
मिथुन – गले एवं मस्तिष्क संबंधी ज्वर आपको आज हो सकता है। मन में चल रहे गंभीर प्रश्नों के उत्तर न मिलने से परेशान हो सकते हैं। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7
कर्क – प्रतिद्वंदी हारेंगे तथा श्रमपूर्वक किए गए हर कार्य सफल होंगे। आज आपके प्रत्येक काम की सराहना हो सकती है। किसी बड़े अधिकारी से सम्मानित हो सकते हैं। ओम कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- गोल्डन एवं शुभ अंक- 5
सिंह – किसी शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। शासकीय कार्य योजना में अपने अनुभव देने पर आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। शुभ कर्म तथा कंबल का दान करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 7
कन्या – प्रॉपर्टी संबंधी बंटवारे में आपको परेशानी आ सकती है। आलस्य तथा अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं तथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ॐ हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पर्पल एवं शुभ अंक- 2
तुला – घर परिवार में नए वाहन आने के योग हैं। किसी बड़ी कार्य योजना में समय व्यतीत हो सकता है तथा आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहुंआ एवं शुभ अंक- 8
वृश्चिक – आज पड़ोस में चल रहे विवाद शांत होंगे तथा आपसी मतभेद दूर होने से शत्रु पक्ष में कमी आएगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 2
धनु – आज आप अपने यश कीर्ति बढ़ाने के लिए सही दिशा में प्रयास करेंगे तथा नई कार्य योजना से अपने मित्रों का मन जीतने में सफल होंगे। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- गोल्डन एवं शुभ अंक- 5
मकर – बिना सोच विचार कर किए गए इन्वेस्टमेंट में खासा नुकसान होगा। यश कीर्ति घटने के योग हैं। राजनीतिक पक्ष कमजोर होने से कोई आपकी बात नहीं सुनेगा। ॐ शुक्राय नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7
कुंभ – किसी बड़े अधिकारी से तालमेल बनाने का प्रयास करें, जिससे आपको नया पद प्राप्त हो सकेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। ॐ गुरुवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 2
मीन – किसी भी प्रकार के अंधविश्वास से दूर हो जाइए। सुख-समृद्धि और पारिवारिक कलह शांत हो सकती है तथा नए मार्ग मिलने के आसार हैं। चींटी को आटा एवं कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 8
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
28 april 2022 horoscope, 28 april ka rashifal, 28 अप्रैल का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, tirandaj.com, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल