तीरंदाज, जश्पुर। जिले में रविवार दोपहर को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर का परिवार कार में जिंदा जल गया। महिला डॉक्टर जांजगीर से जशपुर ड्यूटी जॉइन करने अपने परिवार क साथ निकली थी। रास्ते में उनके कार पिकअप से टकराई और आग लग गई। गंभीर हालत में महिला डॉक्टर व उसके परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ विजयलक्ष्मी चंद्रा की जशपुर जिले के लोखंडी में नई पोस्टिंग हुई। वह अपने पति सरोज चंद्रा व दो बच्चों के साथ लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने आज दोपहर को कार से रवाना हुई थी। लोखंडी पहुंचने से पहले ही सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे में उनकी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई जिससे कार सड़क पर पलट गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई।
कुछ देर में आग भड़ग गई। कार को जलते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते हुए सभी कार सवारों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दीग गई। आग लगने के कारण महिला डॉक्टर का परिवार बुरी तरह झुलस गया। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हालत गंभीर है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण खराब सड़क को बताया जा रहा है। यहां सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है जो हादसों का कारण बन रही हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों में यहां सड़क हादसे काफी बढ़े हैंद्ध




































