तीरंदाज, जबलपुर। MP के जबलपुर स्थित डुमना एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आ रही फ्लाइट Alliance Air ATR72-600 लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गई। इस दौरान विमान में सवार 55 यात्रियों की सांसे हलक में अटक गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरिक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर की है। दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट पर लैंड करना था। 1:15 बजे के आसपास जब फ्लाइट लैंड कर रही थी इस दौरान अनियंत्रित हुई और रनवे पर फिसलती चली गई। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और फ्लाइट को नियंत्रण में लाया। एक पल के लिए सबकुछ खत्म हो गया लेकिन पायलट की सूझ से बड़ा हादसा टल गया।
एयरपोर्ट अथारिटी जैसी जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह से विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन हादसे का डर उनके चेहरों पर दिख रहा है।एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को पहले ही बुला लिया था।
फिसलने के बाद फ्लाइट को काबू में किया गया। इस दौरान फ्लाइट रनवे से नीचे उतर गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद DCGA ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद सुरक्षित निकले यात्रियों ने राहत की सांस ली।