तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा मन का कारक होता है और मन चंचल। इसीलिए हर दिन हमारे विचार अलग होते हैं, सोच अलग होती है। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) तीरंदाज (tirandaj.com) पर बता रहे हैं 31 मार्च का राशिफल। जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे…

मेष – मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद का योग बन रहा है। आर्थिक हानि से मन खिन्न रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ और ओम महालक्ष्म्यएं नमः का जप करें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3
वृषभ – मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। अपने आत्मविश्वास और उत्साह से किसी का मन जीतने में समर्थ होंगे। सूर्य को जल चढ़ाएं और लाल मसूर की दाल दान करें।
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 2
मिथुन – रुके हुए काम संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होने के योग हैं। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- सिंदूरी, शुभ अंक- 5
कर्क – आज किसी को खोने का डर बना रहेगा। किसी घनिष्ठ के साथ यात्रा में जा सकते हैं। ओम हनुमते नमः का जप करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।
शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 5
सिंह – चल रहे काम में बाधाएं उत्पन्न होंगी। धन हानि के योग हैं। आप बड़ों की राय जरूर सुनें। ॐ विष्णवे नमः का जप करें और तुलसी में जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक 1
कन्या – सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार में नुकसान के योग हैं। आप भगवान शिव की आराधना करें एवं जल से अभिषेक करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 9
तुला – शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे एवं कोर्ट कचहरी के मामले शांत होंगे आलस्य न करें, हर कार्य में सफल होंगे। ओम महाकालेश्वराए नमः का जप करें एवं शिव के दर्शन लाभ लेवे।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 8
वृश्चिक – संतान से दुखी हो सकते हैं एवं मनोचित कार्य ना होने से चिंता बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नाग मंदिर जाकर दूध और घी का दीपक लगाएं।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 6
धनु – अस्त व्यस्त दिनचर्या हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से अधिक व्यय होगा, ध्यान रखें एवं आलोचना से बचें। गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5
मकर- मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। किसी पार्टनर से भेंट हो सकती है। ॐ गुरवे नमः का जाप एवम् अपने गुरु मंत्र का जाप करे।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक 7
कुंभ- लंबी यात्रा के योग हैं तथा यश कीर्ति एवं राज्य में वृद्धि हो सकता है खासा लाभ होगा। व्यर्थ प्रवास से बचें। जल्दी उठकर पीपल को जल चढ़ाएं एवं अन्न दान करें। शुभ रंग भगवा एवं शुभ अंक 6
मीन- मित्रों से तालमेल अच्छा हो सकता है। प्रॉपर्टी तथा इन्वेस्टमेंट के योग हैं। आप सूर्य को जल चढ़ाएं तथा ॐ सूर्याय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पर्पल एवं शुभ अंक 4
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।




































