तीरंदाज डेस्क। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर निकाली गई झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झांकी को सबसे ज्यादा सराहना मिली। इसलिए इसे पहला स्थान मिला। इसके अलावा महाराष्ट्र की झांकी को पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में पहला स्थान मिला। इसके अलावा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के मार्च को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है।
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 12 राज्यों की परेड को शामिल किया गया था। इसमें यूपी, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणांचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, गोवा आद की झांकियों को शामिल किया गया था। इनमें से सर्वश्रेष्ठ झांकी का चयन कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दर्शाया गया। इस झांकी की सुंदरता को सभी ने सराहा। यही कारण रहा कि इसे पहला स्थान मिला।
रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सेनाओं के मार्च फास्ट में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। इसे में भी पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी रखी गई जिसमें भारतीय वायु सेना पहले स्थान पर रही। गणतंत्र दिवस परेड में नौ मंत्रालयों की झांकी को भी शामिल किया गया। इन मंत्रालयों के बीच हुई स्पर्धा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी भी हुई थी शामिल
गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी को भी शामिल किया गया था। देश भर के 12 राज्यों की झांकियों में शामिल छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को शामिल किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ न्याय योजना की झांकी को बेहद सराहना मिली थी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने झांकी को देख ताली बजाते हुए इसकी प्रसंशा की। हालांकि छत्तीसगढ़ झांकी सर्वश्रेष्ठ नहीं चुनी गई लेकिन राजपथ पर प्रदेश की महात्वाकांक्षी योजना पर सबका ध्यान खींचा।