भिलाई। नगर निगम भिलाई के नए LOGO का डिजाइन भेजने के लिए 28 फरवरी आखिरी डेट तय की गई थी। अब तक निगम के अधिकृत मेल आईडी पर 65 से अधिक लोगों ने डिजाइन भेज दिया है। वहीं लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए निगम ने लोगों को एक और मौका दिया है। निगम ने LOGO भेजने के लिए 10 दिनों का समय बढ़ाया है। अब 10 मार्च तक निगम के अधिकृत मेल पर भिलाई निगम का LOGO भेज सकते हैं।
बता दें 18 फरवरी को निगम की एमआईसी ने नगर निगम भिलाई के नए LOGO का प्रस्ताव पारित किया था। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र से डिजाइन मंगाए जाने पर सहमति बनी। इसके लिए निगम ने एक स्पर्धा शुरू की है। इसके तहत लोगों को भिलाई निगम का लोगो डिजाइन करना होगा। निगम द्वारा गठित ज्यूरी द्वारा एक डिजाइन फाइनल की जाएगी। विजेता को निगम द्वारा 51 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
28 फरवरी रखी गई थी अंतिम तिथि
नगर निगम भिलाई द्वारा LOGO का डिजाइन भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निधारित की थी। अंतिम तिथि तक निगम के मेल पर 65 से अधिक लोगों ने अपने डिजाइन भेज दिए हैं। ज्यूरी मेंबर्स को 10 मार्च तक फाइनल डिजाइन सेलेक्टर करना था, लेकिन अब इसके डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 10 मार्च तक डिजाइन लिए जाएंगे। इसके बाद ज्यूरी मेंबर्स की बैठक होगी जिसमें अंतिम डिजाइन का चयन किया जाएगा।
भिलाई निगम के लोगों के लिए यह हैं दिशा निर्देश
बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई का वर्तमान लोगों 1998 से यथावत चल रहा है। वर्तमान में शहर में काफी कुछ बदल गया है इसे देखते हुए नए LOGO की आवश्यकता महसूस हुई। नए LOGO का प्रस्ताव एमआईसी में लाया गया और उसे पारित किया गया। निगम के मुताबिक भिलाई निगम का लोगो ऐसा होना चाहिए जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल,संस्कृति, धरोहर, परंपरा आदि एक साथ सम्मिलित हों। लोगो देखते ही समझ में आना चाहिए कि यह भिलाई है।
ओपन स्पर्धा, कोई भी ले सकता है भाग
भिलाई निगम की इस स्पर्धा में भिलाई के साथ ही छत्तीसगढ़ व देश के किसी भी हिस्से का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। प्रतिभागी द्वारा डिजाइन की गई लोगों पीएनजी व पीडीएफ फॉर्मेट में भेजी जा सकती है। लोगों का साइज 4 X4 इंच व 500 डीपीआई में होना चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा एक ही LOGO भेजने किए जाने की अनुमति होगी। डिजाइन बनाने के बाद ईमेल आईडी nigambhilai2022@gmail.com में भेजना होगा।
भेजी गई LOGO के साथ ही हर एक डिजाइन या संदेश का क्रमवार विवरण हिन्दी में देना अनिवार्य होगा। LOGO के साथ में प्रतिभागी को अपना नाम, उम्र, पद, कार्य का नाम, मोबाईल नम्बर देना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए निगम की वेब साईट www.bhilainagarnigam.com सहित फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं टि्वटर इस पर भी देख सकते हैं। साथ ही निगम मुख्य कार्यालय के कमरा नंबर 40 में डाटा सेंटर के तकनीकी सहायक से संपर्क कर सकते है।