जांजगीर। गुड़ाखू का नशा करना यहां एक वृद्धा के लिए भारी पड़ गया। घर के कुंए पर बांस के सहारे बैठकर गुड़ाखू घिस रही वृद्धा बांस टूटने से कुएं में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब कुएं से वृद्धा का शव बाहर निकाला गया तब परिजनों को इसकी जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जांजगीर जिले की है। जिले के हसौद क्षेत्र के देवरीमठ गांव की वृद्धा भूरी बाई गुड़ाखू के नशे की आदी थी। रोज उसके दिन में तीन से चार बार गुड़ाखू घिसने की जानकारी मिली है। शनिवार को वह गुड़ाखू लेने दुकान गई तो फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद देर शाम को घर लौटते समय कुएं के पास का बांस टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने रात ज्यादा होने के कारण कुएं में तलाश नहीं। इसके बाद रविवार सुबह कुंए में गोताखोरों को भेजकर तलाश कराई गई तो वृद्धा का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों व रस्सी के सहारे वृद्धा का शव बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले किया।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि गुड़ाखू घिसने के दौरान बांस टूटने से वृव् भुरी बाई के गिरने की आशंका है। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गई जिससे उसकी मौत हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस वृद्ध की मानसिक स्थिति को लेकर भी परिजनों से पूछताछ की है जिसमें परिजनों ने सबकुछ सही होने की जानकारी दी है। घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस भी इसे हादसा ही मान रही है।