तीरंदाज डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। रविवार को उक्त दोनों टि्वटर अकाउंट हैक किए गए। इसकी जानकारी लगने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने टेलीकॉम मंत्रालय व ट्विटर प्रबंधन को इसकी शिकायत की है। वहीं सायबर एक्सपर्ट दोनों ट्विटर अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबक राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट हैकर द्वारा हैक किया गया। हैकर ने अरबी भाषा में पोस्ट किया है। राजभवन से राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनका टि्वटर अकाउंट हैक हुआ है है राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसकी शिकायत टेलीकॉम मंत्रालय वह ट्विटर में दर्ज करवाया है।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट भी हैक किया गया है। उनके टि्वटर हैंडल पर भी अरबी भाषा में वही ट्वीट किया गया है जो राज्यपाल कलराज मिश्र के टि्वटर हैंडल पर है। इस इस मामले में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ट्विटर प्रबंधन और टेलीकॉम मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है।
राज्यपाल कलराज मिश्र व केन्द्रीय मंत्री का ट्विटर हैंडल एक होने के बाद साइबर एक्सपर्ट यह पता लगाने में जुट गए हैं कि टि्वटर हैंड कहां से हैक हुआ और किसने किया और इनका क्या मकसद था। फिलहाल इस संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है साइबर सिटी में इसकी जांच में जुटी हुई है।
बता दें शनिवार को एनडीआरएफ का टि्वटर भी हैक हुआ था। इसकी जानकारी एनडीआरएफ के डायरेक्टर ने दी थी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले 12 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था। इस मामले में ट्विटर ने जल्द ही पीएम मोदी के अकाउंट को सुरक्षित कर दिया था।