भिलाई। अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कालेज कचांदुर का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेडिकल कॉलेज के बेहतर प्रबंधन के लिए फिलहाल राज्य शासन ने उनकी नियुक्ति की है। वहीं साथ में सहायक के तौर पर जिला पंजीयक और जिला कोषालय अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव राजीव अहिरे ने आदेश जारी किया है।
बता दें कचांदुर स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का शासकीय करण हो चुका है। फरवरी 2021 में कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल ने मंच से कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उन्होंने जनहित को देखते हुए यह निर्णय लिया। वहीं इस शासकीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से दुर्ग जिले में एक बड़े अस्पताल की कमी दूर होने की बात कही गई। सीएम की घोषणा के बाद 3 सितंबर 2021 को सरकार ने इसे अधिग्रहित कर राजपत्र में प्रकाशन किया था। इसके बाद से ही यह कॉलेज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में बदल गया। इसे लेकर बवाल भी हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिहं सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने इसके लिए सरकार पर सवाल खड़े किए। सीए बघेल पर परिवाद के चलते और विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कॉलेज के अधिग्रहण का आरोप भी लगाया गया। हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका भी लगाई गई। तमाम विरोध के बाद भी सरकार ने चंदुलाल मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहित कर लिया।
अब इस अस्पताल के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार ने दुर्ग जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई को यहां का विशेष अधिकारी नियुक्त करते हुए आदेश जारी कर दिया है। वहीं साथ ही सहायक अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। शासकीय करण के बाद चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कालेज व र उससे संबद्ध अस्पताल के लिए डीन, OSD और अस्पताल अधीक्षक की नियुक्तियां भी कर दी गई। दुर्ग जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कालेज ओएसडी नियुक्त किया गया था।