भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के बाद गुरुवार को सभी निकायों में जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। इससे पहले नगर निगम भिलाई में किस पार्टी का महापौर होगा इसे लेकर वेब पोर्टल तीरंदाज ने अपने फेसबुक पेज के जरिए जनता का मत जानना चाहा। इसके लिए बुधवार को दिनभर फेसबुक पर सर्वे का आयोजन किया। इस दौराम सैंकडों ने लोगों ने सर्वे मेंं भाग लिया। इनमें से कई लोगो ने अपना मत भी शेयर कियाा।
तीरंदाज के सर्वें में देर शाम तक आए रिपोर्ट के मुताबिक 55 फीसदी लोगों का मानना है कि भिलाई मे महापौर कांग्रेस का बनेगी। वहीं 40 फीसदी लोगों ने भाजपा के महापौर पर सहमति जताई है। वहीं 5 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो मानते हैं कि महापौर निर्दलीय बनेगा।
बता दें कि कि प्रदेश के 15 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव में संपन्न हो चुके है। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस व भाजपा निकायों में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं आम लोगों का नजरिया अलग है। भिलाई निगम चुनाव के बाद यहां पर महापौर किस पार्टी का होगा, किस पार्टी को बहुमत मिलेगा जैसी बाते चर्चा में है। इस बीच हमारे सर्वे में देर शाम तक जो तस्वीर निकलकर आई है उसके अनुसार भिलाई में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे में भाग लेने वाले 55 फीसदी लोग मानते हैं कि भिलाई में कांग्रेस को बहुमत मिलेगी और महापौर कांग्रेस का बनेगा। वहीं 40 फीसदी लोगों का मानना है कि भाजपा का महापौर बनेगा। वहीं 5 फीसदी लोगों का मत है कि भिलाई शहर सरकार की जिम्मेदारी इस बार किसी निर्दलीय को मिलेगी। तीरंदाज के ऑनलाइन सर्वे में अलग अलग क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया।
कल होगा 318 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
नगर निगम भिलाई के चुनाव में 70 वार्डों से 318 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है। इनमें से 70 कांग्रेस और 69 भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं 179 निर्दलीय भी मैदान में हैं। गुरुवार को कल्याण कॉलेज में बने मतगणना केन्द्र में सभी 70 वार्डों की गिनती होगी। कांग्रेस की ओर से जहां विधायक देवेन्द्र यादव ने अकेले मोर्चा संभाला था और विकास के मुद्दे पर जनता के सामने गए वहीं भाजपा के दिग्गज नेता भिलाई में डटे रहे। इसके अलावा निर्दलियों ने भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ा। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा।