नेशनल हाइवे पर बढ़ते सड़क हादसों और अवैध निर्माणों को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सख्त रवैया अब रंग लाने लगा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की नाराजगी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कोर्ट की सख्ती का ही असर है कि बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित मुंगेली जिले के सरगांव के पास बने अवैध ढाबे को जमींदोज कर दिया गया है, वहीं 'ब्लैक स्पॉट' पर चल रही शराब दुकान को हटाने के लिए प्रशासन ने कोर्ट से 30 दिनों की मोहलत मांगी है। Read More





























