पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर मचा बवाल, शहर कोतवाली में लोगों ने किया तांडव, पुलिस के साथ झूमाझटकी
बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस के कस्टडी में हुए युवक की मौत के बाद आज दूसरे दिन शहर में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। मृतक के परिजनों ने दिनभर काफी हंगामा किया। पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई और उन्होंने लाश लेने से इनकार भी कर दिया। पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को एंबुलेंस में भरकर गांव के लिए रवाना कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ परिजन थाने के सामने धरने पर बैठ गए। Read More
































