सूत्रों के मुताबिक, नक्सल संगठन के बड़े नेताओं के लगातार समर्पण से अन्य नक्सलियों का मनोबल भी टूट रहा है। इसी कड़ी में पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के डीवीसीएम स्तर के करीब 15 नक्सली भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये नक्सली हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। इस संबंध में पुलिस एक-दो दिनों में आधिकारिक जानकारी दे सकती है। Read More





























