छत्तीसगढ़ में साल 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी संपन्न हो गई। इस साल 25 लाख 11 हजार से ज्यादा किसानों से 139.85 लाख टन धान की खरीदी हुई है, जो पिछले साल हुई 148.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की तुलना में करीब 9 लाख मीट्रिक टन धान की कम है। पिछले साल 25.40 लाख किसानों से धान बेचा था। इस लिहाज से इस साल धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी करीब 30 हजार कम है। Read More





























