गरियाबंद जिला के राजिम थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब श्यामनगर–देवरी मार्ग के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव बरामद किया गया। बीते कुछ दिनों से इलाके में दुर्गंध की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत की तलाश की तो नहर किनारे सड़ी-गली हालत में शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। Read More





























