छत्तीसगढ़ में एक बार फिर डीएमएफ के दुरुपयोग पर जांच की आंच तेज होती नजर आ रही है। केंद्र सरकार ने पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र पर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। ननकीराम कंवर ने डीएमएफ को लेकर चिट्ठी लिखी थी। Read More
छत्तीसगढ़ में जन भावनाओं के विरुद्ध खदानों का आबंटन करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने नए साल में सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है । इसके तहत कांग्रेस खदान से प्रभावितों और विरोध करने वाले ग्रामीणों के साथ खदान वाले इलाके में पदयात्रा करेगी। Read More
छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड के श्रेणी परिवर्तन को लेकर बवाल फिर तेज हो गया है। एपीएल कार्ड को बीपीएल कार्ड में बदले जाने की गूंज सदन में भी सुनाई दी। सत्ता पक्ष के विधायकों ने यह आरोप लगाया कि एपीएल राशनकार्ड को गरीबी रेखा के कार्ड में बदला जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से एपीएल कार्ड को बीपीएल में बदल रहे हैं। वहीं इस दौरान राशन कार्ड के SIR की मांग भी की। Read More
छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में जमीन कारोबारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज दुर्ग जिले में भी बढ़ी हुई दर को कम करने और 5 डिसमिल से कम की रजिस्ट्री नहीं होने का आदेश को, रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 7 हजार पन्नों की 7वीं पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस विस्तृत चार्जशीट में पूर्व आबकारी आयुक्त, बिचौलियों, कारोबारियों और सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े नामों के खिलाफ गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है। घोटाले में शामिल 50 से अधिक आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। Read More
पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो मिलकर लड़ना पड़ेगा। अगर मुझे कांग्रेस में आना है सब को एक होना पड़ेगा, तभी हम काम कर सकते हैं। अमित जोगी ने कहा कि गांधी परिवार से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पार्टी में सब की जरूरत है, लेकिन जिसकी जरूरत नहीं है वह है अमित जोगी। Read More
बस्तर लगातार नक्सल मुक्त होने की दिशा में जा रहा है। इसी बीच तेलंगाना में नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राजधानी हैदराबाद में 37 नक्सलियों ने तेलंगाना DGP के सामने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में प्रसिद्ध नक्सल नेता हिड़मा के करीबी सहयोगी एर्रा भी शामिल है। इसके अलावा सीसी मेंबर आजाद उर्फ अप्पासी नारायण ने भी आत्मसमर्पण किया है, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। Read More
छत्तीसगढ़ में तलवार, चाकू, बंदूक, कार-बाइक पर रखकर सड़क के बीच केक काटने, आतिशबाज़ी और खतरनाक स्टंट करने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद भी यह सिलसिला नहीं रुक रहा। इसी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। Read More
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है क्योंकि अब वे अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर तरीके से नियोजित कर सकते हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधा में लापरवाही की वजह से एक प्रसूता की जान जा सकती थी। ताजा मामला कोरबा का है, यहां प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस की मदद चाही, लेकिन सरकारी एंबुलेंस समय पर घर नहीं पहुंची। लिहाजा दर्द से तड़प रही प्रसूता को परिजन ई-रिक्शा में लेकर निकले। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने आटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। Read More
छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। Read More
JAGDALPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी सहित कुल छह नक्सलियों को आंध्र पुलिस ने मार गिराया है। यह घटना आंध्र में हुए एक छोटे ऑपरेशन के दौरान हुई है। जहां मुठभेड़ में ये सभी मारे गए है। इसे लेकर अब तरह तरह की प्रक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के... Read More
छत्तीसगढ़ में TET/TDTD को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया में TET को अनिवार्य न करने पर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दीनेश कुमार साहू सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 में संशोधन न करके राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। Read More
भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति प्रमाण पत्र को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हुआ है । छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए हैं । इस पर छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेम साय सिंह टेकाम पर तीखा हमला बोला है। Read More
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में घरेलू विवाद को लेकर एक कलयुगी पति ने अपनी ही 07 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तो 40 से ज्यादा बार डंडे से बेदम पिटाई की और इतने में भी जब आरोपी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पति ने अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला दी। जिससे उसकी पत्नी ही नहीं बल्कि उसके जन्म लेने वाले बेटे की भी दर्दनाक मौत हो गई। Read More
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के कथित खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। युवक कांग्रेस ने आज इसको लेकर मुख्य चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की । प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झूमझटकी भी की गई। एक बेटीकेट्स तोड़कर दूसरे बेटीकेट्स पर चढ़ते हुए युवक कांग्रेसी नजर आए। Read More
एआईसीसी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर नई निगरानी समिति बना दी गई है। छत्तीसगढ़ में जारी SIR अभियान की कांग्रेस पार्टी संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग करेगी। जारी सूची में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समिति के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे सह संयोजक होंगे। इनके अलावा हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को ज़िम्मेदारी मिली है। Read More
रायपुर। नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों के आंदोलन को लगभग 40 दिन हो गए। वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मामले पर सरकार का दावा है कि किसानों की 8 में से 6 मांगें मान ली गई हैं। इधर आंदोलनकारी बोले राज्य सरकार किसानों से छलावा कर रही है। ये सहमति 10 साल... Read More
दंतेवाड़ा। नक्सली अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी नक्सली मारा गया है। मृतक पर पांच लाख का इनाम घोषित था। घटना स्थल से पांच किलो का टिफिन बम भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के मलंगिर एरिया... Read More