न्यायधानी बिलासपुर के मोपका इलाके में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के सबसे बड़े और करीब 25 साल पुराने बिजली सब-स्टेशन में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। इस हादसे के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लाखों लोगों को 'ब्लैकआउट' का सामना करना पड़ रहा है। Read More

































