धार जिले के पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। भारी पिलर उठाते समय क्रेन असंतुलित होकर सर्विस रोड पर पलट गई और दो पिकअप वाहनों पर गिर पड़ी। दो लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंच गए हैं, दो बड़ी क्रेन से बचाव कार्य जारी है। Read More






























