सरगुज़ा में राम और रामगढ़ पहाड़ी को लेकर राजनीति जारी है। पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रामगढ़ की पहाड़ी पर कोयला खदान से खतरा बताया। जिसके बाद भाजपा ने अध्ययन कमेटी का गठन किया। जिसने न सिर्फ कांग्रेस के आरोपों खारिज किया, बल्कि रामगढ़ की पहाड़ी को कोयला खदान से किसी तरह का खतरा न बताते हुए कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। तो अब कांग्रेस की जांच टीम ने रामगढ़ की पहाड़ी का दौरा कर कोयला खदान से रामगढ़ की पहाड़ी को खतरा बताया है। Read More