इंदौर में नारकोटिक्स विभाग ने मुंबई से सप्लाई करने आई एक अफ्रीकी महिला लिंडा को 31.85 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत 15.50 लाख रुपए है। वहीं क्राइम ब्रांच ने गांधीनगर निवासी मयूर उर्फ बंटी पचौरी को 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में मोबाइल डेटा, नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी है। Read More































