मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप राजधानी रायपुर के जनकेंद्रित शहरी विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। जिसमें आगामी 15 वर्षों के जनसंख्या को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनायी गई है। इसमें प्रमुख रूप से जलप्रबंधन, स्वच्छता, सीवरेज, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंगलवार को रायपुर शहर के समन्वित विकास के लिए ली गई बैठक में इसका प्रस्तुतिकरण दिया गया । Read More























































