इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोहेल के कब्जे से 25.39 ग्राम MD और समीर खान से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये है। दोनों आरोपी नशे के आदी युवाओं को महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। Read More





























