झारखंड से लाए गए कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर पुलिस ने 4 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे तेलीबांधा स्थित पीआरए कंपनी शूटआउट सहित अन्य आपराधिक मामलों में पूछताछ करेगी। मयंक पर इस शूटआउट के लिए सुपारी देने का मामला दर्ज है। Read More
सिवनी हवाला लूट कांड में बड़ा खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने बालाघाट हॉक फोर्स के DSP पंकज मिश्रा, जबलपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मिश्रा वही ‘सर’ निकले जिनसे रातभर CSP पूजा पांडेय बात कर रही थीं। उन पर हवाला सूचना साझा करने और साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। Read More
छिंदवाड़ा के जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सीरप कांड में पुलिस फिर से आरोपी जी. रंगनाथन की पांच दिन की रिमांड मांग सकती है। 10 दिन की पिछली रिमांड में भी उसने कोई अहम जानकारी नहीं दी। एसआइटी कंपनी कर्मचारियों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है। रंगनाथन ने दावा किया कि उसकी गलती नहीं है और अमानक बैच तमिलनाडु, पुडुचेरी व मध्यप्रदेश में भेजा गया था, पर शिकायत केवल मध्यप्रदेश से आई। Read More