कवर्धा में आज गोड़वाना समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संयुक्तरूप से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस के भारी बल ने उन्हें अंबेडकर चौक के पास ही बैरिगेट्स लगाकर रोक दिया। करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती के बीच गोड़वाना समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहीं गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को भीम आर्मी का समर्थन भी मिला। Read More





























