बालोद जिले के दुधली गांव मैदान में नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का आगाज हो गया है। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित इस नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर भारत स्काउट्स एंड गाइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जैन, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। Read More






























