अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 56 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। Read More
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुंगेली जिले ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में मुंगेली जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इसी उपलब्धि के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने 26 बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। Read More
जल संसाधन विभाग मुंगेली जिले के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लगभग 45 करोड़ रुपये की परियोजना है। वर्ष 2021 में किसानों के हित के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अधूरी है। जिन किसानों को इस योजना से लाभ मिलना था, उनके खेतों तक आज भी पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसा लग रहा है जैसे इस योजना पर अधिकारियों और ठेकेदारों की नजर लग गई हो। किसानों को ठगने का काम लगातार जारी है। Read More
जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर कुंदन कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के मनियारी सभा कक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसआईआर की कार्यप्रणाली, समय-सारणी और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। Read More
जल संसाधन विभाग, मुंगेली के अंतर्गत संचालित केंट मेंट एरिया डेवलपमेंट योजना एक बार फिर विवादों में है। लगभग 45 करोड़ रुपये की यह परियोजना वर्ष 2021 में शुरू हुई थी, लेकिन चार साल बाद भी इसका काम अधूरा है। Read More
लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस वर्दी में शराब के नशे में धुत दो आरक्षक दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। Read More
अचानकमार टाइगर रिज़र्व की प्रतिभाशाली युवा कलाकार रागिनी धुरवे ने अपनी उत्कृष्ट गोंड चित्रकला से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित “Silent Conservation – From Margin to Center” राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की कलाकृति का चयन किया गया। Read More
आबकारी विभाग की छापेमारी में नकली शराब फैक्ट्री का सामान मिला है। यह कार्रवाई मुंगेली के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावली के एक घर में की गई। Read More
मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित शासकीय 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर पर महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से पीड़िता को दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। Read More
मुंगेली जिला कृषि प्रधान जिला होने के बाद भी खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई केंद्रों पर किसानों को घंटों इंतजार के बावजूद सिर्फ एक पर्ची और एक बोरी खाद ही मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच रही हैं। Read More
पालतू पशुओं को लापरवाहीपूर्वक खुले में छोड़ना अब मालिकों को भारी पड़ेगा। मुंगेली पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में घटी एक घटना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर FIR दर्ज कर ली है। Read More
मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाबों में हुई युवक की हत्या और लूटपाट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने षड्यंत्रकर्ता मास्टर माइंड सहित चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। Read More
जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) की मनमानी और ठेकेदारों की सांठगांठ ने सड़क निर्माण कार्यों की पोल खोल दी है। करोड़ों की लागत से बनी सड़कें बारिश शुरू होते ही उखड़ जाती हैं और पुलों के पास धंस जाती हैं। हालत यह है कि सड़कें बनने से पहले ही मौत का अड्डा साबित होने लगी हैं। Read More
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने "पहल" जागरूकता अभियान के तहत एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। जिले के 11 विद्यालयों के करीब 5000 विद्यार्थी और सैकड़ों शिक्षक इस अभियान में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने अपने हाथों पर मेंहदी से पहल लिखकर साइबर जागरूकता, नशामुक्ति, यातायात नियम पालन और बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ संदेश दिया। Read More
कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन जब पुलिस अधिकारी आराम के मूड में थे, तभी पुलिस मुखिया (डीजीपी) अरुण देव गौतम के एक संदेश ने सबकी नींद उड़ा दी। सुबह-सुबह सभी रेंज के आईजी को पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिले कि दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। इस बैठक का असर सीधे मुंगेली जिले में दिखाई दिया, जहाँ "ऑपरेशन बाज" की शुरुआत हुई। Read More
जिले में शराब की अवैध सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने शराब माफिया और ठेका संचालकों की मिलीभगत का खुलासा कर दिया है। वीडियो में कंतेली गांव स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान का कथित सुपरवाइजर खुलेआम कोचियों को बोरी भरकर शराब सौंपता नजर आ रहा है। Read More
मुंगेली में कुआं साफ करने उतरे दो लोगों की मिथेन गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। पूरा मामला सीटी कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव का है। जहाँ पर आज कुआं साफ करने पुरुषोत्तम निषाद पहले नीचे उतरा लेकिन उसके ऊपर नहीं आने पर उसका चाचा दिनेश निषाद कुछ देर बाद उसे देखने कुएं के नीचे गया और वो भी नहीं ऊपर आया। Read More
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक अकाउंटेंट को 54 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसकी ग्रेच्युटी पास कराने के बदले मांगी थी। Read More
दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार व हत्या और प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को लेकर कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालय में मौन प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया । Read More
पुलिस वेरिफिकेशन में शांतिप्रिय, साफ छवि और किसी तरह का कोई केस या क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होने पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की अनुशंसा कलेक्टर के समक्ष अधिकारियों ने की। मुंगेली कलेक्टर ने आवेदक की आयु 65 वर्ष होने का आधार बनाकर आवेदन निरस्त कर दिया। Read More
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गैंग से मुख्य सरगना प्रमोद शर्मा उर्फ पप्पू महाराज पिता ओंकार नाथ शर्मा उम्र 64 साल निवासी लोधीपुर थाना जमानिया जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश को बताया। Read More
जहां पर भूत-प्रेत व काले साया का भय बताकर पूजा-पाठ के नाम पर महिला से 70 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर बेइमानी से लेकर चले गए। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। Read More