रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस कांफ्रेस में कई बातों की जानकारी दी है। बीते दिनों बालोद में हुए भारत स्काउट एवं गाइड की जंबूरी को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि जंबूरी मामले में HC ने शासन से जवाब मांगा है। बीजेपी सांसद और इस मामले में याचिकाकर्ता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जंबूरी में विसंगतियों को लेकर HC गया था। HC ने 12 फ़रवरी की अगली तारीख दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिसको हमने पार्टी बनाया उनसे जवाब मांगा गया है। अब जवाब देने के बाद ही बातें स्पष्ट होगी। Read More



































