छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साल 2026 की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्री शामिल हुए। घंटों चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनकी जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मंत्रिपरिषद ने बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें से एक बड़ा निर्णय स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ा है। Read More





























