ग्वालियर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद डबरा पुलिस ने 15 मिनट में फरार वारंटी देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लगातार वारंट जारी होने के बावजूद कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने फटकार लगाई। एएसआई गोवर्धन सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना बताए जवाब तैयार किया, जिसके चलते एसएसपी धर्मवीर सिंह ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। Read More





























