दीपावली पर नोट करें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पंडित गिरीश व्यास से जानिए कैसे करें मां को प्रसन्न
सनातन परंपरा में दीपावली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है, जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। यह अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से 21 अक्टूबर शाम 5:55 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास के अनुसार, इस वर्ष लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक रहेगा। कमलगट्टे से मां लक्ष्मी का जप विशेष फलदायी माना गया है। Read More