छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ध्वनि प्रदूषण, अवैध रूप से रास्ता बंद करने और खुले में कचरा जलाने जैसी समस्याओं को लेकर हाईकोर्ट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। परीक्षा के समय शहर में बिगड़ती व्यवस्था को लेकर दाखिल जनहित याचिका और प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने साफ कहा कि नागरिकों की शांति, स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। Read More

































