कोरबा में महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश घर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने डेढ़ साल पहले परिवार वालों को जानकारी दिये बगैर ही प्रेम विवाह कर लिया था। उसका पति भी पंचायत सचिव है। बेटी की मौत की जानकारी के बाद जब परिजन कोरबा पहुंचे, तो उन्हे उनकी बेटी की शादी की जानकारी हुई। जिसके बाद मृतिका की मां ने इस पूरे घटनाक्रम पर जहां हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं मां ने समाज के डर से बेटी की लाश लेने से इंकार कर दिया। Read More



























