दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अहिवारा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोपी कोई अन्य नहीं बल्कि उस महिला के दो बेटे हैं जिनके साथ मृतक के अवैध संबंध थे। Read More
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत नगपुरा चौकी क्षेत्र के दमोदा से टेमरी मार्ग पर स्थित एनीकेट के करीब एक अज्ञात युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया युवती की हत्या प्रतीत हो रही है।युवती के चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। Read More
दुर्ग जिले से गुजरने वाला नेशनल हाइवे इन दिनों क्राइम का कॉरिडोर बनता जा रहा है। पिछले दिनों हाइवे से ही गांजा का जखीरा जब्त करने के बाद आज कुम्हारी थाना पुलिस ने 2 स्कॉर्पियो से हवाला के 6 करोड़ 60 लाख रुपए जब्त किए हैं। दोनों स्कॉर्पियो में चार व्यक्ति सवार थे। वहीं स्कॉर्पियो महाराष्ट्र की पासिंग है । Read More
दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन 19 सितम्बर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट अधिक रहने के कारण ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट डायवर्शन प्लान लागू किया है। Read More
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार उग्र रूप लेती जा रही है। 18 अगस्त से जारी आंदोलन के 30वें दिन मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने दुर्ग के गांधी चौक में विशाल रैली निकाली और इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। Read More
प्रदेशभर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी धरना स्थल से हटने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने अब राज्यपाल को इच्छा मृत्यु के लिए पत्र भेजने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। Read More
दुर्ग में फिर एक बार धर्मांतरण के नाम पर जमकर बवाल हुआ है। हिंदूवादी संगठन और ईसाई समुदाय के बीच चल रहे गहमागहमी के बीच भीम आर्मी ने एंट्री लेकर ईसाई समुदाय का समर्थन किया है। सुबह से शाम तक मामला तनाव पूर्ण था। Read More
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रही। इसी बीच राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास प्लाजा में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी की अध्यक्षता में सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण और ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। Read More
दुर्ग का भगवा झण्डा उतरवाने का मामला थमते नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में सैनिक युवक से झूमाझटकी करने वाले मचांदूर चौकी के दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में दोनों को लाइन अटैच किया गया था। तो वहीं गांव के एक निगरानी शुदा बदमाश असलम खान को छेड़छाड़ करने के मामले में जेल भेज दिया है। अब उसके जिलाबदर करने की कार्यवाही भी जारी है। Read More
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 24वें दिन भी जारी रही। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में सवाल रैली का आयोजन किया गया। दुर्ग में करीब 800 से ज्यादा कर्मचारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से पूछा— “आपने बनाया है तो संवारेंगे कब?” Read More
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मचांदुर में धार्मिक विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मचांदूर चौकी के दो पुलिस कर्मी एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन एसपी से शिकायत करने पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग की है। Read More
आपने ठगी के अब तक अनेक अलग अलग मामले देखें होंगे। लेकिन दुर्ग जिले के धमधा थाना में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बच्चे के किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 1 लाख 20 हजार की ठगी कर ली गई है। Read More
आधुनिक युग में आज भी अंधविश्वास हावी है। जहां लोग आज भी जादू टोना पर विश्वास करते है, लेकिन जादू टोना किसी घर पर नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में किया गया है । दुर्ग के बोरसी स्थित पीएमश्री स्कूल परिसर के भीतर प्राचार्य रूम के ठीक सामने बरामदे में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काला जादू के जैसा आकृति और पूजा संस्कार किया है। इसमें रंगोली से कलाकृति बनाई गई, उसके भीतर तंत्र मंत्र के लिए विभिन्न वस्तुओं को रखा गया। जिसमें कटा हुआ नींबू और एक मृत पक्षी जिसे कोयल बताया जा रहा है। Read More
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के आंवला बाडी में एक युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हत्यारा कोई और नही बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने मृतक को शराब पार्टी देने के बहाने आंवला बाड़ी ले जाकर उसके सिर पर पत्थर पटकर हत्या कर फरार हो गया था। Read More
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड सरकार ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा, जिसमें छत्तीसगढ़ मूल की आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे का नाम भी शामिल है। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक स्कूल में नर्सरी की बच्ची के राधे-राधे बोलने पर शिक्षक द्वारा उसके मुंह पर टेप चिपकाने मामले में सरकार भी नाराज है। इस मामले ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव या उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Read More
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार नन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। चतुर्थ FTSC कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा जमानत देना हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं आता। मामला NIA एक्ट में आता है इसलिए बिलासपुर हाईकोर्ट में मामले को लगाने सलाह दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो ननों का मामला अब छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियों में हाहाकार मचा दिया है। आज केरल से इंडि गठबंधन के सांसद और एमएलए दुर्ग सेंट्रल महिला जेल में बंद ननों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दरमियान काफी अफरातफरी मची रही। इसके बाद इन सांसदों ने मंत्रालय में CM साय से भी मुलाकात की है। Read More
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ में दो ननों को उनकी आस्था के चलते गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां अल्पसंख्यकों का ‘सुनियोजित तरीके से उत्पीड़न’ किया जा रहा है। धार्मिक स्वतंत्रता को संवैधानिक अधिकार बताते हुए गांधी ने दोनों ननों की तत्काल रिहाई और उनके खिलाफ हुए कथित अन्याय के लिए जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सेंटर की संचालक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं मुख्य आरोपी फरार है। Read More
दुर्ग में भाजयुमो नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। जहां भाजयुमो नेताओं ने दुर्ग जिले के छावनी में पदस्थ SDM के साथ धक्कामुक्की और गाली गलौज की है। घटना के बाद तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More
दुर्ग रेलवे स्टेशन में वूमेन ट्रैफिकिंग का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आज तीन लोगों को पकड़वाने में सफलता प्राप्त की है। तीनों युवतियों और परिजनों के बयान के आधार पर जीआरपी पुलिस ने इस मामले में जांच उपरांत मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय तो वहीं युवतियों को सखी सेंटर भिजवा दिया है। Read More
दुर्ग जिले के आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर मरीज के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने मरीज की हालत बिगाड़ दी। आज पहले तो उन्हें मृत होना बताकर ले जाने का कहा, लेकिन परिजनों के हंगामा करने के बाद डॉक्टर ने मरीज को जीवित होने की जानकारी देते हुए क्रिटिकल कंडीशन में होना बताया। Read More
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अधेड़ महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। महिला की हत्या की आशंका बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कुंवारीन बाई यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। Read More
दुर्ग शहर के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। जहां चार अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उससे सोने के चार कंगन ठग लिए। घटना भोई पारा निवासी शीला जैन (62) के साथ हुई, जो मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रही थीं। Read More
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है। आरोपियों ने हत्या लूटपाट की नीयत से की थी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय की समक्ष पेश कर दिया है। Read More
दुर्ग पुलिस ने इंटरनेशनल ऑनलाइन ठग गिरोह को गिरफ्तार किया है। जिसमें सात पुरुष सहित दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है । ये सभी यूएस और कनाडा के लोगों को जाल में फंसा कर उनसे हजारों डॉलर की ठगी किया करते थे। Read More
उतई स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत एक बार फिर उजागर हो गई, जब अस्पताल की छत का सीमेंट प्लास्टर भरभराकर अचानक नीचे गिर गया। यह घटना परसों रात की है, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। Read More
दुर्ग जिले के एक शिक्षक को उसके ही स्कूल में जाकर मारपीट करने और उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने अपहृत शिक्षक को कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। तो वहीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Read More