शहर में शिक्षा की प्रतिस्पर्धा अब कक्षाओं से निकलकर सड़क पर मारपीट तक पहुँच गई है। तारबहार क्षेत्र स्थित आचार्य इंस्टीट्यूट के स्टाफ द्वारा एक होम ट्यूटर और उसकी पत्नी के साथ सरेआम मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद शहर भर में कोचिंग संस्थानों की कार्यशैली को लेकर चर्चा और नाराजगी है। Read More





























