धमतरी में नक्सलवाद के खिलाफ जारी जंग में एक और निर्णायक जीत मिली है। धमतरी जिला अब आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। माओवादी संगठन सीतानदी एरिया कमेटी के आखिरी बचे 09 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने इन नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये वही नक्सली हैं जिन पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More































