छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रही। इसी बीच राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास प्लाजा में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी की अध्यक्षता में सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण और ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। Read More