कोण्डागांव में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार की लापरवाही से एक अधेड़ की मौत के बाद पूरे परिजनों और समाज में आक्रोश का माहौल है। आड़काछेपड़ा वार्ड निवासी बाला राम बंजारे (60) मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास पहुंचे थे, जहां उसने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही बाला राम बंजारे की हालत बिगड़ गई, मुंह से झाग निकलने लगा और जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। Read More





























