असम में पार्टी की चुनावी रणनीति संभाल रहे ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी कार्यकर्ता समान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की ड्यूटी असम में लगाई गई है। Read More
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। शहर में बढ़ती राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और स्थानीय मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व संगठन को ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और जनसरोकारों से जोड़ने की तैयारी में है। Read More
ओपी चौधरी ने बताया- मशीनरी एवं उपकरण की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है, जबकि प्रशासकीय स्वीकृति की सीमा 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए की गई है, ताकि विभागीय कार्यों में लाई जा सके तेजी
Read More
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के बयान को झूठा और शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी निराधार बातें कर किसानों और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। Read More
बिलासपुर कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। Read More
राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण जिले के 70 हजार से अधिक राशन कार्ड धारकों का दिसंबर माह का राशन रोक दिया गया है। Read More
कांग्रेस ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की, घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी उठाई गई
Read More
शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे हुए थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ भवन में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की भी मौजूदगी रही। राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब राजेश अग्रवाल को सिंहदेव के वहां होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि राजेश अग्रवाल पूर्व में टी.एस. सिंहदेव के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। Read More
विवाद की शुरुआत कांग्रेस के आरोपों से हुई, कांग्रेस का कहना है कि जंबूरी से जुड़े करीब 5 करोड़ रुपए के काम बिना टेंडर कराए गए हैं, मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया जवाब, विभाग के अनुसार यह देश का पहला राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी है, जिसमें देश-विदेश से करीब 14 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे
Read More
छत्तीसगढ़ में VB G Ram G को लेकर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नामों को लेकर करती रही है राजनीति Read More
नक्सलियों के हजारों समर्थक हैं जो आज परिस्थिति वश छिप गए हैं, लेकिन क्या पता कब सिर उठाकर खड़े हो जाएँ, इसलिए ये अभियान लगातार चलते रहने चाहिए, जब तक वैचारिक रूप से इसे खत्म ना कर दिया जाए
Read More
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शायद सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से मिली हुई थी। इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जेपी नड्डा को निशाने पर लिया है । उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा है कि जेपी नड्डा झूठ बोल रहे हैं। Read More
मंत्री केदार कश्यप ने साय सरकार का बचाव किया। मंत्री ने कहा कि साय सरकार वन, वन्य जीव, आदिवासी और पर्यावरण—सभी के लिए संवेदनशील है और उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है
Read More
कांग्रेस ने हाल ही में नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसी सूची में दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष के रूप में सलीम रजा उस्मानी का नाम शामिल है। सलीम ने जिलाध्यक्ष बनते ही मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच दर्शन कर मांईजी से आर्शीवाद मांगा। लेकिन अब सलीम के विरोध में सुर उठने लगे हैं। Read More
रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया
Read More
कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी नेताओं पर सैकड़ो एकड़ जमीन खरीदने का आरोप लगाया है । उन्होंने सरकार से पूछा कि कहा कि कौन नेता है जिसने दामाखेड़ा के आगे 300 एकड़ से ज़्यादा जमीन ख़रीदी है । नवा रायपुर में 250 एकड़ से ज़्यादा जमीन खरीदी है । सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए इसकी जाँच होनी चाहिए । Read More
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सामने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आई। भाजपा ने एक बार फिर से इसको लेकर तंज कसा है। जिसमें कहा गया है कि आपस में एक दूसरे पर जूतम पैजार करने वाले को जनता क्या जनादेश देगी? इस सचिन पायलट ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी से कार्यकर्ताओं और जनता को काफी उम्मीदें होती है। परिवार में हर किसी को उम्मीद रहती है हर किसी की उम्मीद पूरी नहीं होती तो ऐसा होता है। Read More
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है । जमीन की नई गाइडलाइन तय होने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई । जिसमें कांग्रेस ने जमीन की सरकारी गाइडलाइन दर में की गई भारी बढ़ोतरी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। Read More
सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को दल-बदल कानून के तहत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अदालत ने विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से 18 नवंबर तक जवाब मांगा है। मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं से उनकी नजदीकियों को लेकर है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनके खिलाफ दल-बदल याचिका दाखिल की थी। कोर्ट का यह मामला निर्मला सप्रे की विधायकी पर बड़ा असर डाल सकता है। Read More
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण सिंह कुशवाहा, जन सुराज के मंजर आलम और निर्दलीय पवन यादव नामांकन करेंगे। पीरपैंती से राजद के रामविलास पासवान पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय है। कई सीटों पर राजनीतिक दलों के बीच दिलचस्प समीकरण बने हैं। Read More
पूर्णिया विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला बनने जा रहा है। कांग्रेस ने जदयू से निष्कासित जितेंद्र यादव को टिकट दिया है, जिनकी पत्नी शहर की मेयर हैं और सीमांचल में मजबूत पकड़ रखते हैं। दूसरी ओर, बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक विजय खेमका को फिर मैदान में उतारा है। पप्पू यादव गुट का स्थानीय प्रभाव भी इस चुनाव को दिलचस्प बना रहा है। सीट पर जातीय समीकरण निर्णायक रहेंगे। Read More
दीपावली के बाद धान खरीदी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने वाली है । कांग्रेस का आरोप है कि 3100 रुपए में धान खरीदी कर भाजपा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 3960 रुपए का चूना लगाने जा रही है। कांग्रेस दीपावली के बाद किसानों को लामबंद कर इस मुद्दे पर साय को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर से प्रदेश की कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था को लाचार बताते हुए सवाल खड़ा किया है । आज उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा। वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। Read More
छ्त्तीसगढ़ में एक बार फिर से राशन कार्डों का सत्यापन शुरू हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही इस पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे गरीबों के राशन कार्ड निरस्त करने का हथकंडा बता रही है। वहीं कांग्रेस के इस आरोप पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीसीसी चीफ दीपक बैज चाहते हैं कि प्रदेश में जंगलराज आ जाए। Read More
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट छह जिलों में पदयात्राओं के साथ सभाएं लेंगे. प्रभारी की मौजूदगी में मशाल रैली, छोटी एवं बड़ी जनसभाओं के अलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा Read More
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस ने साय सरकार और गृह मंत्री पर निशाना साधा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह से रोज-रोज वारदात हो रही है जनता डरी हुई है। अपराध और अपराधी इस भाजपा की सरकार में बेलगाम हो गए है, जंगल राज चल रहा है। Read More
बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान है। अपशब्द को किसी प्रकार से सहन नहीं करेंगे। कोई भी धर्म, समाज, वर्ग कांग्रेस को माफ नहीं करने वाला है। Read More
15 अगस्त को पूरा देश उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएगा। लेकिन आजादी के सात दशक बाद भी देश में तिरंगा फहराने को लेकर सियासत खत्म नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में भी इस वक्त मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश से लेकर हर घर तिरंगा अभियान तक सियासत देखने को मिल रही है। राष्ट्रध्वज फहराने को लेकर भी सियासी पार्टी आमने सामने हैं। Read More