छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन कारोबार की लड़ाई अब खून-खराबे में बदल चुकी है। कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर हुए फायरिंग केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में अब कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि गोलीकांड से पहले मुख्य आरोपी विश्वजीत की अकबर खान से मुलाकात हुई थी। पुलिस ने इस मीटिंग का CCTV फुटेज भी जब्त कर लिया है। Read More



























