छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजधानी में आज भूमि व्यवसाय से जुड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर इस फैसले के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग की। Read More





























