नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवेदन सौंपकर लंबित समस्याओं के समाधान और चर्चा की मांग की है। समिति ने अपने आवेदन में प्रभावित किसानों के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं को रखा है। Read More
आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी की। इस दौरान पीएम ने 20वीं किस्त के रूप में 20 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सभागार से प्रदेश के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। Read More
छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण स्वीकृति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर के द्वारा लगाए गए एक RTI के जवाब PWD विभाग ने जानकारी दी है, कि बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में 0.95 किमी सड़क स्वीकृत हुई है । इसमें मुंगेली में 0.50 किलोमीटर और मैनपाट में 0.45 किलोमीटर सड़क बनाने की स्वीकृति मिली है । Read More
सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उठी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई नेता मौजूद रहे। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हो गए हैं। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित योजनाओं की जिलेवार नियमित मॉनिटरिंग सचिव स्तर से की जाए तथा आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में इसकी गहन समीक्षा की जाएगी। Read More
आपका छत्तीसगढ़ अब बदलने वाला है। एक ऐसा छत्तीसगढ़ जिसमें हर युवा के पास खुद का स्वरोजगार या फिर अच्छी नौकरी होगी। इसके लिए सरकार ने प्रदेश के लिए नई औद्योगिकी नीति तैयारी की है। इससे देश की नामी कंपनियां और उद्योग छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। यह कंपनियां छत्तीसगढ़ में करीब ६.५ लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से दी। वे रविवार को भिलाई की रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में हुए विश्व कौशल महाकुंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। Read More
नवा रायपुर को इंडस्ट्री हब बनाने की दिशा में एक और कदम आज पूरा हो गया। सीएम विष्णुदेव साय ने सेक्टर 5 में एक नई फार्मास्यूटिकल यूनिट का उद्घाटन किया। करीब 70 करोड़ की लागत से बनी एस्पायर फार्मास्यूटिकल की स्थापना छत्तीसगढ़ के ही उद्यमियों ने मिलकर की है। Read More
छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरको कोई कमी नहीं हैं। खरीफ सीजन 2025 के लिए सभी प्रकार के रासायनिक उर्वरक सहकारी समितियों एवं नीजि विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वैश्विक परिस्थिति के चलते डीएपी खाद के आयात में कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इसके विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरकों की भरपूर आपूर्ति एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) रवि मिश्रा के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की 2A कॉलोनी की है। जहां चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कैबिनेट ने आज कई अहम फैसले लिए हैं। Read More
नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। Read More
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साय सरकार के डेढ़ साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड मांगने को लेकर इन दिनों प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है । इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस को खुली चुनौती दी है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा (CAMPA) की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद (प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि) का उपयोग नियमों के तहत प्राथमिकता के आधार पर समुचित रूप से किया जाए। Read More
राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटी गई। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। Read More
छत्तीसगढ़ में फिर चरण पादुका योजना शुरू होगी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा बहुत जल्द मोदी की एक और गारंटी पूरी होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका देंगे। कांग्रेस सरकार ने चरण पादुका को बंद कर दी थी। हमें अपने आदिवासी भाइयों का ख्याल है। Read More
छत्तीसगढ़ में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। Read More
गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों को आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इस बात की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। Read More
सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के रायपुर स्थित निवास सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे। इस दौरान परिजनों से मिले और शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का सफल समापन हुआ। इस शिविर में मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण सक्रिय रूप से शामिल हुए और विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। Read More
राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। Read More
छत्तीसगढ़ में दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होना चाहिए। राज्य में आयुष के जरिए उपचार की बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं , इसे और विस्तारित करने की आवश्यकता है। Read More
कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बांस नौका विहार केंद्र का शुभारंभ किया। Read More