रायपुर में आज सुबह मंत्री पद की शपथ लेने वाले तीन नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। नए मंत्रियों में गुरु खुशवंत साहेब को कौशल तकनीक शिक्षा एवं रोजगार के साथ अनुसूचित जाति विभाग, राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व जबकि गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। Read More