छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के बीचों-बीच स्थित थ्री-स्टार होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में मसाज की आड़ में देह व्यापार का काला खेल चल रहा था। पुलिस ने सोमवार रात योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर स्पा संचालक और होटल मैनेजर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। Read More






























