छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दो अलग अलग मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। एक तरफ जहां बीजापुर में रह रहे विस्थापितों के घर पर बुलडोजर चलाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार की तीखी आलोचना की है। वहीं काशी के मणिकर्णिका घाट और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। Read More





























