बोर्ड ने अपनी रिर्पोअ में अबार्शन करने की स्थिति में पीड़िता की जान को गंभीर खतरा होने की जानकारी देते हुए अबार्शन ना करने की सलाह दी। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने पीड़िता की अपील को खारिज कर दिया है। Read More
कोर्ट ने इन अधिकारियों को आदेश का पालन करने के लिए छह महीने की मोहलत दी थी। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की इतना ही नहीं बल्कि आदेश का पालन करने में अड़ंगा डाल दिया है। Read More
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने तुर्काडीह स्कूल में बिजली के तारों के बीच बच्चों की कक्षा लगाने पर नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस ने कहा कि अव्यवस्था के बीच जान जोखिम में डालकर बच्चे कैसे पढ़ेंगे। Read More
चीफ जस्टिस ने राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए उपस्थित महाधिवक्ता कार्यालय के ला अफसर से पूछा कि शासन स्तर पर क्या कार्रवाई की जा रही हैं। मवेशियों की समुचित देखभाल और प्रबंधन क्यों नहीं हो पा रहा है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को हलफनामा के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। Read More
मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू के बेंच में हुई। कोर्ट ने तहसीलदार के फैसले को मनमानी बताते हुए तलब कर सोमवार को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। Read More
चीफ जस्टिस ने बिलासपुर कलेक्टर से सिम्स के विषय में पूछा। कोर्ट ने कहा कि आखिर कब तक सुधरेगी सिम्स की व्यवस्था। अभी तक अव्यवस्था फैली हुई है। व्यवस्था सुधरेगी या नहीं। इसके लिए कोई कार्ययोजना बनाई गई है इसके लिए कौन जिम्मेदार है। Read More
घटना के समय आरोपित की उम्र 25 वर्ष थी। अब उसकी आयु 45 वर्ष से अधिक है। आरोपित जेल में भी रहा है। उसने स्वतंत्रता का दुरूपयोग नहीं किया है। उसे जेल भेजने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा। Read More
कोर्ट ने बलौदाबाजार भाटापारा के कलेक्टर को नोटिस जारी कर याचिकाकर्ताओं द्वारा जमा किए गए शुल्क की वापसी पर नियमानुसार कार्रवाई करने व याचिकाकर्ताओं को कलेक्टर के समक्ष अभ्यावेदन पेश करने कहा है। Read More
कोर्ट ने मृत एसईसीएल कर्मी की पत्नी की दायर याचिका में फैसला सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने कर्मचारी की पत्नी को सेवानिवृत्ति बकाया राशि आदेश के 60 दिन के भीतर देने कहा है। Read More
कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान किसान को यह भी कहा कि यदि चेक से किसी तरह का भुगतान में गड़बड़ी या आदेश का पालन न हो तो दोबारा वह कोर्ट में अवमानना याचिका पेश कर सकता है। Read More
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु के बेंच में हुई। सिविल कोर्ट से इस प्रकरण में बुजुर्ग दंपत्ति के खिलाफ पारित आदेश पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रोक लगा दी है। Read More
इसके लिए शासन को सिविल न्यायालय में जाने की कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। कोर्ट में यह आदेश जस्टिस संजय के अग्रवाल के डिवीजन बेंच में सुनवाई के दौरान दिया गया। Read More
वर्तमान में ज्वाइन डायरेक्टर उनसे जूनियर है। जूनियर अफसर को एक सीनियर अफसर किस हिसाब से रिपोर्टिंग करेगा। इस तबादला आदेश के खिलाफ जोन कमिश्नर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। Read More
कोरबा नगर निगम के ईई अरुण शर्मा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया है कि इंजीनियर अरुण शर्मा के रिटायरमेंट को 5 माह का समय ही शेष है। उनका तबादला बिलासपुर नगर निगम में कर दिया गया है। Read More
इसके विरूद्ध व्याख्याता ने याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजूपत की बेंच में हुई। याचिका में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने व्याख्याता के विरूद्ध प्रतिकूल कार्रवाई करने पर रोक लगा दिया है। Read More
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने राज्य शासन से समुचित प्रबंधन को लेकर जानकारी मांगी। इस पर महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने बताया कि हाल ही में अफसरों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिले के एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read More
राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि दिसंबर महीने में पीएम ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। किराए के संबंध में बताया कि प्रति किलोमीटर 8.75 रुपये किराया तय किया गया है। इस दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि किराया राउंड फिगर में तय करें। आम आदमी कहा से लेकर आएगा 25 पैसे चिल्हर। Read More
महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने अपने अधिवक्ता कपिल सिब्बल के जरिए गैर जमानती वारंट को चुनौती देते हुए कहा है कि अदालत ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर यह वारंट जारी किया है Read More
सिपाही ने याचिका में अपना तबादला आदेश रोकने की गुहार हाईकोर्ट से लगाई है। मामले की सुनवाई जस्टिस सचिन सिंह राजपूत के सिंगल बेंच में हुई। इस पर कोर्ट ने सिपाही के याचिका को मंजूर करते हुए तबादला आदेश पर रोक लगाने आदेश जारी किया है। Read More
कोर्ट में मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के बेंच में हुई। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुसार आरटीआई के तहत आंसर शीट देने का आदेश जारी किया है। Read More
अपर मुख्य सचिव ने वन मंत्री और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले को ताक में रखते हुए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश जारी करने के बजाए प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को मौका देने का निर्णय लिया। Read More
मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। Read More
मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक तिवारी के सिंगल बेंच में हुई। हाईकोर्ट से पूर्व परिवार न्यायालय ने इस मामले को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने भी मासूम बच्चे के डीएनए टेस्ट कराने से मना किया साथ ही बच्चे के अच्छे पालन-पोषण की हिदायत अपिल कर्ता को दी है। Read More
कोर्ट ने सजा भी सुनाई लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की थी मामला लंबित होने के कारण आरोपी सालों से बाहर था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 23 साल बाद हुई और आरोपी ट्रायल कोर्ट की सजा को बरकरार रखा है। अब आरोपी का बुढ़ापा जेल में बीतेगा। Read More
इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि भ्रूण हत्या कानूनी रूप से स्वीकार नहीं है। यह नैतिक भी नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता को बच्चे को जन्म देना है। राज्य सरकार उसके अस्पताल में भर्ती होन से लेकर सभी खर्च वहन करेगी। Read More
अतिक्रमण हद से ज्यादा है। इसे ठीक कैसे किया जा सकता है। डिवीजन बेंच ने राज्य के डीजी ट्रैफिक से बिलासपुर के अलावा प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जानकारी मांगी। Read More
धूमा के भाटिया वाइंस से निकलने वाले प्रदूषित पानी की वजह से शिवनाथ नदी में हजारों मछलियों की मौत को लेकर सोशल मीडिया में आयी वीडियो के बाद इस मामले को कोर्ट ने जनहित सुनवाई के तौर पर संज्ञान में लिया। Read More