छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को हुए नगर निगम के मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। प्रदेश की सभी दस नगर निगम में BJP भारी पड़ती दिख रही है। राजधानी रायपुर से मीनल चौबे 46000 वोटों से आगे हैं।
RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसके साथ ही इनके परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक 2 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। वहीं बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं। Read More