मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति, गीता स्वाध्याय मंडल एवं विद्वत परिषद दुर्ग विभाग द्वारा भारती विश्वविद्यालय, पुलगांव में श्री गीता जयंती अवसर पर भव्य गीता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Read More
दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम की एक महिला पार्षद पर एक महिला से ही मारपीट के आरोप लगे हैं। इस मामले में मंदिर से लौट रही महिला को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने पार्षद की शिकायत की थी जिससे नाराज होगा पार्षद ने अपने घर से सामने से निकल रही महिला को पकड़कर पीट दिया। Read More
दुर्ग जिले में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जमीन गाइडलाइन दर में वृद्धि के विरोध में जुटे जमीन कारोबारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के काफिले के सामने आ गए। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी पटेल चौक में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी निजी कार्यक्रम से लौट रहे किरण सिंह देव का काफिला वहां से गुजर रहा था। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां रेलवे में गैंगमैन के पद पर पदस्थ राहुल कुमार राय ने शेयर ट्रेनिंग में बड़े रिटर्न का लालच देकर करीब 40 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करके फरार हो गया। मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Read More
दुर्ग में एक बार फिर हत्या का आतंक देखने को मिला। जहां 8 से अधिक आरोपियों ने मिलकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक को डेढ़ किमोलीटर टायर में लटकाकर घसीटा। इतना ही नहीं दुर्ग के सबसे व्यस्ततम बाजार सदर सराफा लाइन की एक सकरी गली में मारकर फेक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी नशे के आदि हैं। इस तरह के तालिबानी हत्या के कारणों का पुलिस जांच में जुटी है। Read More
प्रदेशभर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी धरना स्थल से हटने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने अब राज्यपाल को इच्छा मृत्यु के लिए पत्र भेजने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। Read More
दुर्ग का भगवा झण्डा उतरवाने का मामला थमते नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में सैनिक युवक से झूमाझटकी करने वाले मचांदूर चौकी के दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में दोनों को लाइन अटैच किया गया था। तो वहीं गांव के एक निगरानी शुदा बदमाश असलम खान को छेड़छाड़ करने के मामले में जेल भेज दिया है। अब उसके जिलाबदर करने की कार्यवाही भी जारी है। Read More
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 24वें दिन भी जारी रही। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में सवाल रैली का आयोजन किया गया। दुर्ग में करीब 800 से ज्यादा कर्मचारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि ने ज्ञापन लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से पूछा— “आपने बनाया है तो संवारेंगे कब?” Read More
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार नन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। चतुर्थ FTSC कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा जमानत देना हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं आता। मामला NIA एक्ट में आता है इसलिए बिलासपुर हाईकोर्ट में मामले को लगाने सलाह दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। Read More
दुर्ग जिले के रिसाली में फुटबॉल मैच के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। बता दें कि दुर्ग जिले में रिसाली फुटबॉल मैदान पर विगत कई दिनों से ग्रास रूट की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी। इसमें जिले भर के कई टीमें हिस्सा ले रही थी। Read More
स्मृतिनगर चौकी के एरिया में स्थित श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से चोरों ने 10 लाख की कीमत की 11 बाइक चोरी कर ली। मजेदार बात तो यह रही कि बाइक चोरी करने वाले कोई और नहीं बल्कि कॉलेज में गार्ड और एंबुलेंस के ड्राइवर ही थे। Read More
जिला के 44 से अधिक कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 25 से अधिक कबाड़ दुकानों को सील किया गया। वहीं 15 से अधिक कबाड़ संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। Read More
कथावाचक संत बालब्रह्मचारी ज्योतिषाचार्य पंडित अमन दत्त ने कहा कि शिव महापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता, वह कामना पूरी होती है। Read More
मंगलवार की सुबह विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल सेक्टर 8 वार्ड 68 पहुंचे। जहां भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया था। एचएससीएल कॉलोनी के पास सड़क समीकरण किया जाना है। Read More
सुहानी शाह 11 जुलाई को माइंड रीडिंग और मोटिवेशनल सेमिनार शो के लिए होटल अमित पार्क सुपेला में शाम 07:00 बजे आ रही हैं. इससे पहले बजरंगदल ने GO_BACK_SUHANI_SHAH के पोस्टर लगाए हैं. Read More
आमापारा बालोद निवासी सत्येन्द्र कुमार महिलांग (40) अपनी पत्नी हीरा के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। 09 जून को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था Read More
भिलाई नगर CSP निखिल राखेचा ने बताया कि चोरी की वारदात 17 फरवरी 2023 की है, इसे करीब साढ़े तीन महीने हो चुके है। पीड़ित ने इसकी शिकायत अभी दर्ज कराई है जबकि उसे उसी दौरन शिकायत दर्ज कराना था। Read More
50 साल से इन बैक लाइन की सफाई और पाइप लाइन के नवीनीकरण और चैंबर की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगो की समस्याओं को समझकर यह पहल की। Read More
छावनी क्षेत्र के साहू समाज के लोगों के लिए सर्व सुविधा युक्त साहू समाज का भवन बनाया जाएगा। वहीं आज इसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। Read More
गुरुवार को हुई सामान्य सभा में कांग्रेसी पार्षद ने बीपीएल कार्डधारियों को फर्जी कह दिया था, जिसके बाद भाजपा पार्षदों ने इसे गरीबों का अपमान बताया। Read More