दीपावली पर्व की शुरुआत 18 अक्टूबर से धनतेरस के साथ होगी और छह दिनों तक उत्सव चलेगा। धनतेरस पर भगवान धनवंतरी, कुबेर और लक्ष्मी की पूजा व खरीदारी का विशेष महत्व है। 19 को रूप चतुर्दशी, 20 को दीपावली, 22 को गोवर्धन पूजन और 23 को भाई दूज मनाया जाएगा। इस बार लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त 20 अक्टूबर शाम 7:08 से रात 8:18 बजे तक रहेगा। Read More